MP: इंदौर में मैंगो जत्रा 2026 का आगाज, कोंकण से आए असली हापुस आम

इंदौर में आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी है…शहर के ग्रामीण हाट बाजार में तीन दिवसीय ‘मैंगो जत्रा 2026’ का भव्य आगाज़ हो चुका है जहां सीधे कोंकण से आए असली हापुस आम यानी अल्फांसो आम लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। आखिर क्या है इस जत्रा की खासियत और क्यों खास है, यहां मिलने वाला आम।
इंदौर का ग्रामीण हाट बाजार आम की खुशबू से महक उठा है। 8 से 10 मई तक चलने वाली ‘मैंगो जत्रा 2026’ में महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र से सीधे आए प्रीमियम क्वालिटी के हापुस आम यहां मुख्य आकर्षण बने हुए हैं, जिनकी कीमत साइज के अनुसार 900 से 1300 रुपये प्रति दर्जन तक है, जत्रा में 5 से अधिक प्रमुख किस्म के आम आकर्षण का केंद्र रहें। रत्नागिरी हापुस (अल्फांसो),पायरी, मालदा, दशहरीयह मेले का मुख्य आकर्षण है। रस के लिए सबसे उत्तम माना जाने वाला पायरी आम भी यहां विशेष रूप से मंगाया गया है। अपनी खास मिठास और खुशबू के लिए प्रसिद्ध मालदा आम भी यहां उपलब्ध हैं।
जत्रा के संयोजक सुधीर दांडेकर के मुताबिक यह आयोजन का 14वां साल है इसका उद्देश्य है लोगों तक बिना केमिकल और बिना मिलावट के GI टैग वाले असली हापुस आम पहुंचाना…यही वजह है कि हर साल इस जत्रा में लोगों की भीड़ उमड़ती है…
आम के साथ-साथ यहां कोंकण के खास प्रोडक्ट्स भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं , आम पापड़, कोकम शरबत और कटहल चिप्स जैसे स्वादिष्ट उत्पाद भी यहां उपलब्ध हैं…जो इस जत्रा को और भी खास बना रहे हैं…
कुल मिलाकर मैंगो जत्रा 2026 सिर्फ एक मेला नहीं बल्कि स्वाद, परंपरा और गुणवत्ता का अनोखा संगम है, जहां हर आम के साथ मिल रहा है असलीपन और भरोसे का स्वाद…



