एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी मुलाकातों ने भोपाल तक सियासी तापमान बढ़ा दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सीएम की मुलाकात को संगठनात्मक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है…क्या प्रदेश में होने जा रहा है मंत्रिमंडल विस्तार? और क्या दिल्ली दौरे से बदलने वाली है सत्ता की सियासी तस्वीर?

दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से लगातार मुलाकातें की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ हुई बैठक को संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश के विकास कार्यों, राजनीतिक संतुलन और आने वाले फैसलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

दरअसल, मध्यप्रदेश में इन दिनों निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर जारी है। वहीं, सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है… ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं। राजधानी भोपाल में राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है…तो वहीं, प्रदर्शन के आधार पर कुछ बदलाव भी संभव हैं।

इधर, मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों का सिलसिला शुरू किया जा रहा है, जिसे आने वाले बड़े फैसलों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button