एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: गंगा दशहरा पर जल गंगा संवर्धन अभियान, धार से CM मोहन यादव का संदेश

धार जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल संरक्षण को लेकर एक बड़ा संदेश दिया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रदेश में चल रहे जल संरक्षण कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया और लोगों को जल संरक्षण का सन्देश दिया ।

धार जिले में गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश इस दिशा में देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सीएम ने बताया कि, प्रदेश में 2 लाख 42 हजार 188 जल संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत 772 कुओं का रिचार्ज किया जा रहा है, 55 हजार से अधिक खेत तालाब और कुए बनाए गए हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, 105 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है, 8 लाख से ज्यादा ‘जल दूत’ तैयार किए गए हैं। नगरीय निकायों में 9630 से अधिक कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास मंत्री कैलाश  विजयवर्गीय, विधायक नीना विक्रम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button