एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: भोजशाला में CM मोहन यादव, मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है, जहां हाईकोर्ट के अहम फैसले के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार आए, सीएम ने भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया. भोजशाला की पावन धरा पर सीएम मोहन यादव की मौजूदगी ने हिन्दू पक्ष को जोश से भर दिया। 

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह उनका पहला आगमन है. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में प्रवेश कर मां वाग्देवी के दर्शन किए, और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की , इस दौरान सीएम पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए, उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति कि कामना की है.

सीएम के साथ मौजूद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा में भाग लिया। वहीं, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी भोजशाला आए, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही भोजशाला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह दौरा न सिर्फ धार्मिक बल्कि राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में बढ़ती गतिविधियों के बीच अब इस तरह के दौरों पर सबकी नजर बनी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button