एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर, PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर अपनी सादगी और दूरदर्शी सोच से बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील को आगे बढ़ाते हुए अब मुख्यमंत्री खुद इलेक्ट्रिक कार से सफर करते नजर आएंगे। जी हां… मध्यप्रदेश के सीएम अब अपने काफिले में शामिल करने जा रहे हैं हाई-टेक इलेक्ट्रिक व्हीकल जो न सिर्फ आधुनिक है बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक बनेगा।

प्रदेश में अब वीआईपी मूवमेंट की तस्वीर बदल रही है , जहां पहले पारंपरिक फ्यूल से चलने वाले वाहन काफिले का हिस्सा होते थे, वहीं अब उनकी जगह ले रही है इलेक्ट्रिक कार। डॉ. मोहन यादव देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल किया है।

स्टेट गैरेज की ओर से महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी गई है, जिसमें Z+ सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के हिसाब से खास बदलाव किए जा रहे हैं। कार में हाई लेवल सेफ्टी मॉडिफिकेशन, एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स और विशेष सुरक्षा इंतजाम जोड़े जा रहे हैं। सीएम हाउस में इसके लिए अलग से चार्जिंग पॉइंट भी तैयार किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक कार चलाने के लिए ड्राइवर्स को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है… ताकि सुरक्षा और तकनीक दोनों का संतुलन बना रहे। आने वाले दो से तीन दिनों में सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री इसी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते नजर आएंगे।

काफिले में सिर्फ कार ही नहीं… बल्कि सरकार की सोच भी बदल रही है , मुख्यमंत्री की इस पहल से यह साफ संकेत गया है कि मध्यप्रदेश अब ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कदम सिर्फ एक वाहन परिवर्तन नहीं बल्कि एक विजन है… जो प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों तक भी मजबूत संदेश पहुंचाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button