MP: CM मोहन यादव की दिल्ली दौड़, BJP हाईकमान से अहम मुलाकातें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली दौड़ ने सियासी हलचल तेज कर दी है। दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ लगातार अहम मुलाकातें की हैं। सत्ता और संगठन के बीच तालमेल से लेकर आगामी राजनीतिक नियुक्तियों तक हर मुद्दे पर मंथन हुआ है। इस दौरे के बाद प्रदेश की राजनीति में बड़े फैसलों की आहट सुनाई देने लगी है।
राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की, जहां संगठन और सरकार के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी सीएम ने मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे में आगामी राजनीतिक नियुक्तियों, और संगठनात्मक फेरबदल को लेकर भी गहन मंथन हुआ है।
दिल्ली दरबार में सीएम मोहन यादव की लगातार बैठकों ने यह संकेत दे दिए हैं कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश में राजनीतिक स्तर पर कुछ बड़े निर्णय सामने आ सकते हैं। पार्टी हाईकमान प्रदेश की राजनीति को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली यात्रा ने मध्यप्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इन मुलाकातों के बाद प्रदेश में कौन से बड़े फैसले सामने आते हैं।



