एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर करारा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ब्रिटिश हुकूमत जैसी

राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला… दिग्विजय सिंह ने मौजूदा सरकार की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए कहा कि, विरोध करने वालों के साथ वही व्यवहार हो रहा है, जैसा आज़ादी से पहले अंग्रेजों के समय होता था…साथ ही उन्होंने पंडित नेहरू को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर भी खुलकर जवाब दिया….

राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा…

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, देश में आज हालात ब्रिटिश शासन जैसे बनते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे प्रताड़ित किया जाता है…

वहीं, उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन को लेकर फैलाए जा रहे दावों को खारिज करते हुए कहा कि नेहरू के कपड़े पेरिस में धुलने जैसी बातें पूरी तरह असत्य हैं, उन्होंने कहा कि, नेहरू एक समृद्ध परिवार से थे, लेकिन उन्होंने सुख-सुविधाएं छोड़कर महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई में खुद को समर्पित कर दिया…

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है…अब देखना होगा कि उनके इस बयान पर सत्ताधारी दल की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button