एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का भव्य समापन, CM डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन किया

उज्जैन में दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए और माँ शिप्रा को 300 फीट लंबी चुनरी अर्पित की, इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि, सिंहस्थ में शिप्रा के जल से स्नान होगा, शिप्रा के दोनों ओर 30 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जा रहा है।

धार्मिक नगरी उज्जैन में दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का आज भव्य समापन हुआ. सोमवार को शुरू हुई यह यात्रा संपूर्ण शिप्रा नदी के किनारों से होते हुए पुनः रामघाट आई। समापन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रामघाट पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-पाठ किया…इसके बाद मां शिप्रा का दुग्ध अभिषेक किया गया और करीब 300 फीट लंबी चुनरी अर्पित की है। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर बड़ी घोषणा भी की उन्होंने कहा कि आने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को शिप्रा के शुद्ध जल से ही स्नान कराया जाएगा। उन्होंने इसे जल संरक्षण और धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से जल संरक्षण कार्य और शिप्रा के दोनों ओर 30 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जा रहा है।

कुल मिलाकर उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का समापन सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं रहा बल्कि यह आस्था, संस्कृति और जल संरक्षण के संकल्प का भी प्रतीक बन गया।  अब नजरें आने वाले सिंहस्थ पर हैं जहां श्रद्धालुओं को शिप्रा के निर्मल और शुद्ध जल में स्नान कराने का दावा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button