MP आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, इस दिन देंगे 1600 मेगावाट बिजली परियोजना का तोहफा

मध्य प्रदेश को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने आ रहे है … सीएम मोहन यादव के बुलावे पर पीएम मोदी 6 जून को एमपी दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में 1600 मेगावाट की मेगा बिजली परियोजना का शुभारंभ करेंगे, इस परियोजना से प्रदेश की ऊर्जा क्षमता में बड़ा इजाफा होगा.
मध्य प्रदेश में विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को गाडरवाड़ा आएंगे। यहां वे सुपर थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार के तहत 1600 मेगावाट क्षमता की दो नई इकाइयों यानी 2×800 मेगावाट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता को मजबूत करेगी, साथ ही उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस परियोजना के भूमिपूजन का अनुरोध किया था… जिसके बाद अब पीएम के दौरे की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं, केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर इस कार्यक्रम को विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है… इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी 5 जून से प्रदेशभर में विशेष अभियान भी शुरू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है.
कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा। बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी से न सिर्फ उद्योगों को बल मिलेगा बल्कि आम जनता को भी राहत मिलेगी.



