MP बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब, CM मोहन यादव का बड़ा विजन

मध्यप्रदेश अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के निवेश मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश वैश्विक निवेश का नया केंद्र बनता जा रहा है। इंदौर में आयोजित भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन बिजनेस फोरम 2026 ने इस दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है, जहां 15 से अधिक देशों के राजनयिकों और निवेशकों ने भाग लिया.
इंदौर में आयोजित इस भव्य अंतरराष्ट्रीय मंच का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम और ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश को नई दिशा देने पर मंथन हुआ.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिजनेस-टू-बिजनेस और बिजनेस-टू-गवर्नमेंट बैठकों में भाग लेते हुए निवेशकों को प्रदेश की संभावनाओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि, मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियां, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध है. सीएम ने निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने और दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आमंत्रित किया.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, इस मंच के जरिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी…मध्यप्रदेश में एग्रीकल्चर के रूप में अपार संभावनाएं है, एमपी देश का फूड बास्केट है, यहां कभी लेबर आंदोलन नहीं होते हैं.
इंदौर में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय मंच न केवल मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश हब बनाने की दिशा में अहम साबित होगा, बल्कि भारत और लैटिन अमेरिका के बीच आर्थिक रिश्तों को भी नई मजबूती देगा…



