MP: स्वच्छ इंदौर बना योग में नंबर वन, भ्रामरी प्राणायाम कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर नगर निगम की ओर से संचालित योग मित्र अभियान के अंतर्गत हर साल की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गौपुर चौराहे पर योग का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में इंदौर ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक साथ 10 हजार योग साधकों की ओर से भ्रामरी प्राणायाम कर एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. यह रिकॉर्ड 3 मिनट 19 सेकंड का रहा है.
विश्व योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 6 बजे हुई. इस दौरान विभिन्न योग साधकों की ओर से म्यूजिकल योग प्रस्तुतियां दी गईं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से योग मित्र अभियान की अधिकृत वेबसाइट का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में इंदौर ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक साथ 10 हजार योग साधकों की ओर से भ्रामरी प्राणायाम कर एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. यह रिकॉर्ड 3 मिनट 19 सेकंड का रहा है.
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने योग दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग का महत्व बताया है. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, योग सकारात्मकता का संदेश देता है, योग से व्यक्ति योगी बनता है, योग से बहुत सारी नकारात्मका समाप्त होती है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, योग करने में इंदौर नंबर वन हैं, ये विश्व किर्तीमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करते हैं.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर नगर निगम की ओर से संचालित योग मित्र अभियान के अंतर्गत हर साल की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गौपुर चौराहे पर योग का भव्य आयोजन किया गया.



