एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव की लीडरशिप का अनोखा रिकॉर्ड, ई-प्रवेश में उच्च शिक्षा ने बनाया कीर्तिमान

MP में CM डॉ. मोहन की लीडरशिप ने फिर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उच्च शिक्षा ने इस साल नया कीर्तिमान स्थापित कीर्तिमान स्थापित करते हुए ई-प्रवेश प्रणाली के जरिए रिकॉर्ड 4 लाख 89 हजार 169 विद्यार्थियों ने कॉलेजों में प्रवेश लिया है। पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और छात्र हितैषी व्यवस्था ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के तहत मध्यप्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रणाली ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाया है। 24 जुलाई तक प्रदेश के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में 4 लाख 89 हजार 169 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है, जो पिछले चार वर्षों में समान अवधि का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह उपलब्धि प्रदेश में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था और छात्र हितैषी नीतियों की सफलता को दर्शाती है।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में इसी अवधि तक 3 लाख 21 हजार से अधिक, वर्ष 2024-25 में 3 लाख 25 हजार से अधिक, वर्ष 2025-26 में 4 लाख 15 हजार से अधिक और इस वर्ष रिकॉर्ड 4 लाख 89 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में 73 हजार से अधिक और वर्ष 2023-24 की तुलना में करीब 1 लाख 68 हजार अधिक विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा से जुड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

ई-प्रवेश पोर्टल और मोबाइल एप की मदद से अब विद्यार्थी घर बैठे पंजीयन, दस्तावेज अपलोड, ऑनलाइन सत्यापन, कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन तथा फीस जमा करने जैसी पूरी प्रक्रिया आसानी से पूरी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button