MP: साध्वी हर्षानंद का संतों पर पलटवार, मेरे पहनावे पर क्यों सवाल ?

महाकुंभ से चर्चा में आईं मॉडल से साध्वी बनीं साध्वी हर्षानंद गिरि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने अपने पहनावे, मेकअप और निजी जीवन को लेकर सवाल उठाने वाले संतों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ संत हर बात पर आपत्ति जताते हैं और संत से ज्यादा उनकी सास की तरह व्यवहार करते हैं। ष्संत नहीं, सास बन गए…हर बात पर मुंह फुला लेते ।
महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं साध्वी हर्षानंद गिरि ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उन संतों को जवाब दिया है जो लगातार उनके पहनावे, मेकअप और जीवनशैली को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर ये कौन से संत हैं जिन्हें उनकी हर बात से परेशानी होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ संत अब संत कम और उनकी सास ज्यादा बन गए हैं जो हर बात पर मुंह फुला लेते हैं।
साध्वी हर्षानंद ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिस समाज में दो महीने की बच्ची भी सुरक्षित नहीं है वहां उनसे यह कहना कि वह परिवार छोड़कर आश्रम में रहें उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो संत उन्हें आश्रम में रहने की सलाह देते हैं वे पहले उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने की गारंटी दें।
साध्वी हर्षानंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके बयान को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।



