एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दतिया की हार पर BJP का महामंथन, CM निवास में हाई लेवल बैठक

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में हाई लेवल बैठक हुई। बैठक में हार के कारणों पर गहन मंथन किया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब भीतरघात के आरोपों की जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी है।

दतिया उपचुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद भाजपा नेतृत्व पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री निवास में हुई अहम बैठक में चुनावी नतीजों, संगठन की भूमिका और स्थानीय स्तर पर सामने आए भीतरघात के आरोपों पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने हार के हर पहलू की समीक्षा शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आंतरिक रिपोर्ट में शहरी दतिया के कुछ भाजपा पार्षदों पर भीतरघात के आरोप सामने आए हैं। भाजपा को शहर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन यहां कांग्रेस को बढ़त मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। इसी अंतर ने संगठन को सतर्क कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक दतिया भाजपा जिला कार्यकारिणी को भंग करने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है। अंतिम फैसला संगठन की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा। 

कुल मिलाकर लगातार हो रही समीक्षा बैठकों और संगठन स्तर पर चल रही गतिविधियों ने यह संकेत जरूर दिए हैं कि पार्टी हार के कारणों को लेकर सख्त रुख अपनाने के मूड में है। सियासी गलियारों में सवाल है कि दतिया में बीजेपी की हार का गुनहगार कौन है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button