एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: राजा-सोनम की शादी का नया विवाद, कैटरिंग बिल अभी तक है बकाया

सनसनीखेज हत्याकांड के कारण देशभर में सुर्खियों में रही राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला न तो शादी का है और न ही हत्याकांड का, बल्कि उसी विवाह समारोह के बकाया कैटरिंग बिल को लेकर नया बवाल सामने आया है।  राजा और सोनम रघुवंशी की शादी का 2 लाख 82 हजार 550 रुपये का कैटरिंग बिल बकाया है। भुगतान नहीं होने पर आपराधिक और सिविल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिस शादी की शाही व्यवस्थाएं पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी थीं, अब उसी शादी का कैटरिंग बिल कानूनी विवाद का कारण बन गया है। कैटरिंग व्यवसायी हितेश उर्फ जिमी रोहिरा ने अपने अधिवक्ता जयंत दुबे के माध्यम से गोविंद रघुवंशी और उनके परिवार को कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस के मुताबिक 10 और 11 फरवरी 2025 को आयोजित विवाह समारोह की कैटरिंग और भोजन व्यवस्था का कुल बिल 11 लाख 42 हजार 550 रुपये था। कारोबारी का दावा है कि 8 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन 2 लाख 82 हजार 550 रुपये अब भी बकाया हैं। कारोबारी का आरोप है कि कई बार फोन, मुलाकात और लिखित रूप से भुगतान की मांग की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। अब 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं होने पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराने के साथ सिविल कोर्ट में वसूली का दावा करने की चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि इसी शादी के कुछ समय बाद सामने आए चर्चित हत्याकांड ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। अब उसी विवाह समारोह से जुड़ा आर्थिक विवाद फिर सुर्खियों में है। हालांकि यह मामला फिलहाल केवल कानूनी नोटिस तक सीमित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button