एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष
MP: टीम नितिन नबीन की घोषणा, मध्यप्रदेश के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई टीम की सूची जारी की है। इस बार मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। टीम में लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री, वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा अध्यक्ष
और आशीष अग्रवाल को मीडिया सहसंयोजक बनाया है.



