एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

BJP की राष्ट्रीय टीम में MP का दबदबा, टीम नितिन नबीन में चला मोहन फैक्टर

BJP की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश का दबदबा बढ़ा है, लेकिन इस बार सिर्फ नामों की एंट्री नहीं, बल्कि इसके पीछे सीएम मोहन यादव का सियासी फैक्टर भी चर्चा में है। नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 8 चेहरों को जगह मिली है, और खास बात ये है कि इनमें कई नाम ऐसे हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव की पसंद से जोड़कर देखा जा रहा है। यानी टीम नितिन नबीन में मोहन फैक्टर चला है.

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के नामों ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। पिछली बार जहां राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश से चुनिंदा चेहरे थे, वहीं इस बार 8 नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। और इन नामों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है मोहन फैक्टर की क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव की पसंद से जुड़े कई नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी मिली है। यानी प्रदेश की सियासत से लेकर अब BJP के राष्ट्रीय संगठन तक मोहन यादव का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है।

राष्ट्रीय टीम में MP के 8 चेहरे लाल सिंह आर्य, गजेंद्र सिंह पटेल, कविता पाटीदार, विष्णु दत्त शर्मा, बंसीलाल गुर्जर, तरुण चुघ, सौदान सिंह और आशीष उषा अग्रवाल शामिल है, जिन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव के भरोसेमंद और पसंदीदा चेहरों के तौर पर देखा जाता रहा है। इन चेहरों की मौजूदगी ने मध्यप्रदेश की संगठनात्मक ताकत को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया है।

सियासी संदेश साफ है, भोपाल में मजबूत पकड़ के साथ अब दिल्ली के संगठन में भी मोहन यादव का प्रभाव नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button