एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: शिक्षा व्यवस्था पर जीतू पटवारी का हमला, सरकार को 8 दिन का अल्टीमेटम दिया

मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर जुबानी हमला बोला है। पटवारी ने सरकार को आठ दिन का समय देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम चलाएगी। कांग्रेस नेता स्कूलों में जाकर जमीनी स्थिति सामने लाएंगे और स्कूलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी

मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को आठ दिन का समय दिया है। पटवारी ने कहा कि, कांग्रेस प्रदेश में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शुरू करेगी और इसके जरिए स्कूलों की जमीनी हकीकत सामने लाई जाएगी।

जीतू पटवारी के मुताबिक कांग्रेस के विधायक से लेकर पंचायत कांग्रेस के अध्यक्ष तक स्कूलों में जाएंगे। पंचायत स्तर पर स्कूलों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा और वहां की समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की स्थिति से जुड़े पोस्ट में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी टैग किया जाएगा।

यानी कांग्रेस अब स्कूलों की व्यवस्थाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के सामने रखने की रणनीति पर काम करेगी। पटवारी ने कहा कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में सुधार के लिए सरकार अगर कोई ठोस कदम उठाती है, तो कांग्रेस उसका सहयोग करेगी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर प्रदेश में श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की है।

कुल मिलाकर पटवारी ने एक तरफ सरकार को आठ दिन का समय दिया है, तो दूसरी तरफ स्कूलों की जमीनी स्थिति सामने लाने के लिए प्रदेशभर में अभियान चलाने का ऐलान किया है। अब देखना होगा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के इन आरोपों और मांगों पर क्या जवाब देती है३ और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस किन मुद्दों को सामने लाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button