एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: पीथमपुर में 10 हजार करोड़ का निवेश, CM मोहन यादव ने शुभारंभ किया

धार के पीथमपुर से बड़ी औद्योगिक खबर है। स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश वाली औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में दो प्रमुख संयंत्रों का शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं से करीब 17 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

धार जिले के पीथमपुर स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश वाली औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार हुआ। कार्यक्रम में जर्मन तकनीक पर आधारित दो प्रमुख संयंत्रों का शुभारंभ किया गया, जिनमें डिजिटल फाइबर और देश का तीसरा सबसे बड़ा लिथियम-आयन बैटरी प्लांट शामिल है।

इन दोनों संयंत्रों की स्थापना प्रताप ग्रुप की ओर से की गई है। बताया गया कि मौजूदा समय में इन संयंत्रों से करीब 3 हजार से 4 हजार लोगों को रोजगार मिला है। वहीं आगामी विस्तार के बाद रोजगार का आंकड़ा 15 हजार से 20 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार जिला अब प्रदेश के सबसे तेजी से बढ़ते औद्योगिक हब के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने जर्मन तकनीक आधारित उद्योगों को मध्यप्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक समृद्धि की नई शुरुआत बताया। खास बात ये है कि परिसर में स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर का संचालन भी किया जा रहा है।

पूरे इंडस्ट्रियल पार्क के पूर्ण संचालन के बाद करीब 17 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान जताया गया है। यानी पीथमपुर में बड़े निवेश के साथ रोजगार और कौशल विकास पर भी फोकस किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button