MP: फ्लाइट में दो पूर्व CM का सियासी मिलन, शिवराज से मिले दिग्विजय, हुई बात

भोपाल से दिल्ली जा रही फ्लाइट में मध्यप्रदेश की सियासत का दिलचस्प नजारा देखने को मिला। आमने-सामने थे दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह। फ्लाइट में दोनों साथ खड़े होकर बात करते नजर आए और दिग्विजय ने शिवराज के कंधे पर हाथ भी रखा। अब दो धुर विरोधी नेताओं की ये मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
ये तस्वीरें भोपाल से दिल्ली जा रही फ्लाइट की हैं३ और तस्वीर में नजर आ रहे हैं मध्यप्रदेश की सियासत के दो दिग्गज शिवराज सिंह चैहान और दिग्विजय सिंह। जो नेता आमतौर पर सियासी मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आते हैं३ वही दोनों नेता फ्लाइट में साथ खड़े होकर बातचीत करते दिखाई दिए। बस फिर क्या था३ कैमरा चला और सियासी चर्चाओं का इंजन भी स्टार्ट हो गया!
तस्वीरों में दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चैहान आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने बातचीत के दौरान शिवराज के कंधे पर हाथ भी रखा। अब सियासत में जहां एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख़ बयान सुनाई देते हों३ वहां दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की ये सहज मुलाकात अपने आप में चर्चा का विषय बन गई। यानी फ्लाइट तो भोपाल से दिल्ली जा रही थी३ लेकिन सियासी उड़ान की चर्चा मध्यप्रदेश में ही शुरू हो गई!



