एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पं. धीरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रपति भवन में हुई खास मुलाकात

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में हुई इस खास मुलाकात में देश और समाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को कन्या विवाह महोत्सव का न्योता भी दिया और महाराज छत्रसाल की प्रतिमा भेंट की है।

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की है। धीरेंद्र शास्त्री ने मुलाकात को बेहद खास बताते हुए कहा कि इस दौरान देश और समाज से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को आगामी कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होने का न्योता भी दिया।

मुलाकात के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक खास उपहार भी भेंट किया। उन्होंने बुंदेलखंड के वीर योद्धा और बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की प्रतिमा राष्ट्रपति को भेंट की।  इस भेंट के जरिए बुंदेलखंड के इतिहास, संस्कृति और गौरव को सम्मान देने का संदेश भी सामने आया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस उपहार को आत्मीयता के साथ स्वीकार किया।

दोनों के बीच देश की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने को लेकर भी बातचीत हुई। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश की युवा शक्ति पर विशेष जोर दिया।  कुल मिलाकर यानी राष्ट्रपति भवन में हुई ये मुलाकात३ सिर्फ एक सौजन्य भेंट तक सीमित नहीं रही, बल्कि संस्कृति, युवा शक्ति, राष्ट्र सेवा और सामाजिक अभियानों को लेकर संवाद का खास अवसर भी बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button