एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: कटनी में CSP नेहा पच्चीसिया पर एक्शन, CM मोहन यादव ने निलंबित किया

मध्यप्रदेश के कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। थ्प्त् के बाद सीएम ने उन्हें तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। पच्चीसिया पर हत्या के आरोपी के परिवार से दबाव बनाकर कम कीमत में जमीन की रजिस्ट्री कराने समेत गंभीर आरोप हैं। सीएम ने साफ कहा- कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग बिल्कुल स्वीकार नहीं।

कटनी में नेहा पच्चीसिया पर लगे गंभीर आरोपों के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। थ्प्त् दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को नेहा पच्चीसिया को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मामले में नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मामला एक जमीन सौदे से जुड़ा है।  आरोप है कि हत्या के आरोपी के परिवार पर दबाव बनाकर करीब 82 लाख 86 हजार रुपए की गाइडलाइन वाली जमीन महज 18 लाख 20 हजार रुपए में रजिस्ट्री कराई गई।

कहानी यहीं खत्म नहीं होती, नेहा पच्चीसिया इससे पहले भी विवादों में आ चुकी हैं। हाल ही में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने उन पर वाहन छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया था। अब जमीन मामले में थ्प्त् और उसके बाद मुख्यमंत्री के सख्त एक्शन ने पूरे मामले को और गरमा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कुल मिलाकर नेहा की कहानी में अब सीएम के एक्शन वाला सीन आ चुका है३ अब देखना होगा कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे मामले में और कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं और दोष तय होने पर आगे क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button