एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: टीकमगढ़ में CM मोहन यादव का अपनत्व, लाड़ली बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का टीकमगढ़ दौरा अपनत्व और स्नेह से भरा नजर आया। तखा गांव में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों से आत्मीय संवाद किया, जहां बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद सीएम आंगनवाड़ी केंद्र आए और नन्हे बच्चों से मुलाकात कर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया और पोषण आहार खिलाया।

ये तस्वीरें टीकमगढ़ के तखा गांव की हैं३ जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा बेहद आत्मीय नजर आया। मुख्यमंत्री ने यहां लाड़ली बहनों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह और विश्वास का रिश्ता मजबूत किया।

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री और लाड़ली बहनों के बीच अपनत्व का ये अंदाज देखने को मिला। बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री ने भी बहनों से आत्मीयता से संवाद किया और उनके हालचाल जाने। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वहां मौजूद नन्हे बच्चों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को गुलाब का फूल भेंट किया और उन्हें पोषण आहार खिलाकर दुलार किया।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में एक तरफ लाड़ली बहनों के साथ अपनत्व और स्नेह का रिश्ता नजर आया३ तो दूसरी तरफ बच्चों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके पोषण और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।टीकमगढ़ के तखा गांव में मुख्यमंत्री का ये दौरा राजनीतिक कार्यक्रम से ज्यादा आत्मीयता और जनसंवाद की तस्वीर पेश करता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button