एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, 12 सितंबर नहीं अब इस दिन होगी “छात्रों की गूंज”

इंदौर में 12 सितंबर को होने वाला राहुल गांधी का कार्यक्रम अब टल गया है। कार्यक्रम के लिए जगह नहीं मिलने के चलते एआईसीसी ने तारीख आगे बढ़ा दी है। अब राहुल गांधी 12 सितंबर के बजाय 19 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे और उनका बहुचर्चित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब नई तारीख पर होगा।

इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चल रही सियासत के बीच अब बड़ा अपडेट सामने आया है। 12 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी का इंदौर दौरा फिलहाल टाल दिया गया है। कार्यक्रम के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिलने के चलते एआईसीसी ने इसकी तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आएंगे और इसी दिन कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दरअसल, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम को लेकर भी प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन जगह नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाई गई है। अब कांग्रेस की नजर रीजनल पार्क के सामने प्रस्तावित आयोजन स्थल पर है। यहां कार्यक्रम के लिए तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर किए जाने की बात सामने आई है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी चल रही है। कार्यक्रम स्थल को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तंज कसा, तो कांग्रेस की ओर से भी तैयारियां जारी रहीं। कुल मिलाकर 12 सितंबर को होने वाली राहुल गांधी की इंदौर एंट्री अब 19 सितंबर तक टल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button