एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: राहुल गांधी के दौरे से पहले CM मोहन यादव का वार, बोले- कांग्रेस देश से माफी मांगे

राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे से पहले ही सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी का स्वागत तो किया…लेकिन साथ ही कांग्रेस के पुराने शासन का हिसाब जनता के सामने रखने की चुनौती भी दे दी। सीएम ने कहामध्यप्रदेश आइए…लेकिन अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताइए। इतना ही नहीं…मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से देश की जनता से माफी मांगने की अपील भी कर दी।

राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्हें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश आने वाले हैं। उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि वे जनता के बीच आएं…लेकिन अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने वर्षों तक देश की जनता के साथ अन्याय किया…और इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कुल मिलाकर यानी राहुल गांधी के मध्यप्रदेश आने से पहले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सियासी पिच तैयार कर दी है। एक तरफ राहुल गांधी जनता के बीच अपनी बात रखेंगे…तो दूसरी तरफ उनके सामने कांग्रेस के पुराने शासन का हिसाब लेकर खड़ी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button