एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में दौड़ी विकास की मेट्रो, 17.5 KM तक बढ़ा सफर, CM ने दी सौगात

इंदौर की रफ्तार अब मेट्रो की रफ्तार से जुड़ने जा रही है…शहर में मेट्रो का सफर अब आउटर से निकलकर शहर के अंदर तक आ गया है। गांधी नगर से मालवीय नगर चैराहे तक 17.5 किलोमीटर के कॉरिडोर पर आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। विजय नगर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विस्तारित सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। सीएम ने इसे इंदौर के विकास के नए अध्याय की शुरुआत बताया।

इंदौर में मेट्रो का इंतजार अब शहर के बीचों-बीच खत्म होने लगा है…गांधी नगर से मालवीय नगर चैराहे यानी रेडिसन होटल चैराहे तक मेट्रो सेवा आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई है। विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विस्तारित मेट्रो सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। करीब 17.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 16 स्टेशन बनाए गए हैं…वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी और रोजाना 80 से ज्यादा फेरे लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, अभी तक मेट्रो आउटर तक चल रही थी…लेकिन अब शहर के अंदर तक पहुंच गई है और आगे भी इसका विस्तार लगातार जारी रहेगा। इंदौर मेट्रो के भविष्य का कनेक्शन उज्जैन से भी जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर मेट्रो ने उज्जैन तक जाने का संकल्प लिया है…और यह आने वाले समय में मेट्रोपोलिटिन सिटी को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सीएम ने इंदौर की विकास क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि इंदौर जो करता है, सबसे अच्छा करता है। उन्होंने कहा कि गांधी नगर से मालवीय नगर तक मेट्रो का ये सफर विकास का नया अध्याय लिखेगा।

इंदौर में मेट्रो के विस्तार को शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम के साथ-साथ भविष्य के बड़े शहरी विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। कुल मिलाकर इंदौर में मेट्रो अब आउटर की सीमा पार कर शहर के भीतर पहुंच चुकी है…17.5 किलोमीटर का सफर, 16 स्टेशन और हर 15 मिनट में मेट्रो…यानी इंदौर की रफ्तार को अब नया ट्रैक मिल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button