एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर से स्वामित्व योजना का शुभारंभ, नितिन नबीन और CM मोहन यादव ने किया आगाज

इंदौर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि 50 लाख परिवारों को मालिकाना हक़ दिया जाएगा । दशहरा और दिवाली एक साथ हो जाएंगे। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान् का नाम लेते ही कांग्रेस को बिच्छू काट लेता है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी श्स्वामित्व योजनाश् का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को मुफ्त भूमि स्वामी अभिलेख यानी रजिस्ट्री बांटी।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज दशहरा दिवाली सब एक साथ हो जाएंगे। 50 लाख लोगों को उनकी जमीन और मकान की रजिस्ट्रियां फ्री फ़ोकट में होने जा रही है । 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं की कथित टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, जैसे ही भगवान का नाम लो, इनको बिच्छू काट लेता है। 23 हजार गांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक अभियान चलाकर पटवारी के माध्यम से घर – घर जाकर रजिस्ट्री कराने का अभियान शुरू कर रहे हैं। यह भाजपा की काम करने की रीति नीति है।

यानी इंदौर से शुरू हुआ ये अभियान सिर्फ रजिस्ट्री का कागज नहीं… बल्कि उन ग्रामीण परिवारों के लिए संपत्ति के औपचारिक अधिकार को दर्ज कराने की प्रक्रिया है, जो वर्षों से अपनी जमीन और मकान पर काबिज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button