एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में मानसून का सिस्टम एक्टिव, 24 सितंबर से प्रदेश के ये हिस्से होंगे तरबतर

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर सक्रिय होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का नया तंत्र प्रदेश में 24 सितंबर से असर दिखा सकता है। मौसम केंद्र ने इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

प्रदेश में अब तक औसतन 33.9 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 37.3 इंच का करीब 91 प्रतिशत है। यानी मानसूनी कोटे से अभी करीब 9 प्रतिशत बारिश कम है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक निम्न दाब क्षेत्र उत्तर अंडमान सागर और आसपास बना हुआ था। रविवार को यह आगे बढ़ गया। अब इसके पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे मजबूत होने की संभावना है। इसके 21 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे निम्न दबाव क्षेत्र और 22 सितंबर को और अधिक मजबूत होने का अनुमान है। इसके असर से 23 सितंबर की सुबह से मध्यप्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके बाद 24 सितंबर से कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर सक्रिय होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का नया तंत्र प्रदेश में 24 सितंबर से असर दिखा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button