MP: इंदौर मना रहा है ‘नो कार डे’, अधिकारियों ने दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल किया

इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता को सुधारने की दृष्टि से 22 सितंबर नो कार डे घोषित किया गया है। इसी के तहत मंगलवार को कई अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने कार छोड़कर दो पहिया वाहन का इस्तेमाल किया। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा भी अपने घर से कार्यालय स्कूटी चला कर आए।
पर्यावरण सुधार और एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधारने के लिए इंदौर शहर कई नवाचार कर रहा है इसी में पिछले कुछ वर्षों से जो कर दे मनाने की शुरुआत की गई है प्रत्येक 22 सितंबर को नो कार डे घोषित किया गया है जिसमें प्रतिदिन कार का उपयोग करने वाले नागरिक स्वेच्छा से पब्लिक ट्रांसपोर्ट या दो पहिया वाहनों का उपयोग कर रहे हैं, इसी कड़ी में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने भी अपने चार पहिया वाहनों को छोड़कर दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल किया इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा भी अपने घर से कार्यालय ई स्कूटी चलाकर आए।
कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक इंदौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर है इसे और बेहतर बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि एक दिन चार पहिया वाहनों को छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट या दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल करें।
प्रशासनिक संकुल के कई अधिकारी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट या दोपहिया वाहनों से अपने कार्यालय आए जिसमें एसडीएम तहसीलदार अपर कलेक्टर शामिल है।



