एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 24,500 करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी

मोहन कैबिनेट बैठक में लोकहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। कैबिनेट बैठक में करीब 24 हजार 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। इनमें दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे मार्ग से लेकर स्वास्थ्य और स्कूली छात्रों से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और लोकहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में करीब 24 हजार 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर हरी झंडी दी गई है। बैठक के बाद प्रदेश के डैडम् मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट ने दमोह-कटनी के बीच करीब 105 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है।

इस परियोजना की लागत करीब 4 हजार 470 करोड़ रुपये बताई गई है। सरकार के मुताबिक, यह मार्ग विंध्य क्षेत्र के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण है। साथ ही यह बीजेपी के संकल्प पत्र में किए गए वादों में भी शामिल रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सिंगरौली हॉस्पिटल और छिंदवाड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट की रिवाइज्ड मंजूरी को हरी झंडी दी गई है। इसके लिए करीब 372 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

वहीं, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब 58 लाख छात्रों को स्कूल ड्रेस के लिए दी जाने वाली राशि को लेकर भी कैबिनेट में फैसला लिया गया।सरकार ने छात्रों को 600 रुपये प्रति छात्र की दर से क्ठज् यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए राशि देने को मंजूरी दी है। यानी कैबिनेट की इस बैठक में सड़क से लेकर स्वास्थ्य और स्कूली छात्रों तक, कई अहम प्रस्तावों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button