एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: आखिरी कॉल, फिर फोन बंद!, क्या है 16 लाख फॉलोअर्स वाली निधि की मौत का राज?

एक फोन कॉल…एक बंद कमरा…और फिर उस शख्स का मोबाइल बंद, जो घटना से ठीक पहले निधि से बात कर रहा था!  सिंगरौली की सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी की मौत के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है। जांच की कड़ी अब आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर सोनू सिंह तक गई है। घटना से पहले निधि और सोनू के बीच बातचीत हुई थी… और रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर सोनू ने ही निधि की मां को फोन कर ऊपर जाने की जानकारी दी। लेकिन सवाल ये है…सोनू को निधि की स्थिति के बारे में कैसे पता चला? आखिर आखिरी बातचीत में क्या हुआ था? और इसके बाद सोनू से संपर्क क्यों नहीं हो पा रहा है?

सिंगरौली में सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली निधि तिवारी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। निधि की मौत के पहले का घटनाक्रम अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है। जांच में सोनू सिंह का नाम सामने आया है।  सोनू सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और एनसीएल में काम करने वाली एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर के तौर पर तैनात बताया गया है। नौकरी के सिलसिले में सिंगरौली और आसपास के इलाकों में आने-जाने के दौरान उसकी निधि से पहचान होने की बात सामने आई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी  और फिर…घटना वाली रात एक फोन कॉल ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

रात करीब 8 बजकर 20 मिनट… निधि की मां हेमलता तिवारी के फोन की घंटी बजी। फोन करने वाला था सोनू सिंह। बताया गया कि निधि ऊपर वाले कमरे में जा रही हैं और कुछ गलत कर सकती है।  परिवार वाले ऊपर पहुंचे , कमरे का दरवाजा तोड़ा गया…और निधि गंभीर हालत में मिलीं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सवाल है कि सोनू को निधि की स्थिति के बारे में कैसे पता चला? उसने निधि की मां को फोन क्यों किया? घटना से ठीक पहले निधि और सोनू के बीच क्या बातचीत हुई? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। फिलहाल इन सवालों पर पर्दा है…और इस पर्दे के पीछे की पूरी कहानी जांच के बाद ही सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button