एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: चलती बाइक पर BJP MLA घनश्याम चंद्रवंशी का स्टंट, वीडियो वायरल होते ही मांगी माफी

MP में शाजापुर जिले के कालपीपल से बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का बाइक चलाते समय दोनों हाथ छोड़कर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने बैकफुट पर आते हुए अपनी गलती स्वीकार की है, वहीं कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने सत्तारूढ़ दल और पुलिस-प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।

यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जब कालापीपल से जामनेर के बीच ‘जल जन सेवा रैली’ निकाली जा रही थी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह में आकर हेलमेट पहने विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने चलती मोटरसाइकिल का हैंडल पूरी तरह छोड़ दिया और दोनों हाथ हवा में उठाकर बाइक चलाते नजर आए। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ गईं।

वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने बैकफुट पर आते हुए अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने सफाई में कहा कि, यह कोई जानबूझकर किया गया स्टंट नहीं था, बल्कि रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश में आकर ऐसा हो गया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा न करे, उनसे बड़ी चूक हुई है और वे वादा करते हैं कि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।

दूसरी तरफ, इस घटना को लेकर कालापीपल से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने सत्तारूढ़ दल और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो शाजापुर जिले के कालपीपल से बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का बाइक चलाते समय दोनों हाथ छोड़कर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button