एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: हरसूद में गरजे CM मोहन यादव, राहुल गांधी पर साधा निशाना

खंडवा के हरसूद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तेंदूपत्ता बोनस और काष्ठ लाभांश राशि वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने आदिवासी अंचल के विकास को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, तो कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे का जिक्र करते हुए सीएम ने कांग्रेस के पुराने शासन पर सवाल उठाए और कहा कि अरे बाबू, तुम्हारी सरकार थी, तब बालाघाट जाकर बताते !

खंडवा के हरसूद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज और गरीब वर्ग के कल्याण को लेकर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज से वोट तो लिए, लेकिन आदिवासी अंचलों में सड़क, बिजली, पानी और अन्न जैसी बुनियादी जरूरतों की चिंता नहीं की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनकी सरकार आदिवासी और गरीब परिवारों के बच्चों के भविष्य को लेकर काम कर रही है। बच्चों को स्कूटी, लैपटॉप देने के साथ सड़क और दूसरी मूलभूत सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है।

हरसूद के मंच से सीएम ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे का भी जिक्र किया और कांग्रेस के शासनकाल को लेकर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासी क्षेत्रों में डाकुओं को फ्री हैंड था। कांग्रेस के मंत्री तक की सरेआम हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश से नक्सलवाद खत्म किया।राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा- “अरे बाबू, तुम्हारी सरकार थी, तब बालाघाट जाकर बताते। कांग्रेसी तब ना सुधरे और ना अब सुधर रहे हैं।

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तेंदूपत्ता बोनस और काष्ठ लाभांश वितरण कार्यक्रम के मंच से आदिवासी अंचल के विकास को लेकर सरकार का रिपोर्ट कार्ड सामने रखा, तो कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी तीखे हमले किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button