MP: चुनाव आयोग पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM मोहन यादव का पलटवार

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि, राहुल गांधी अराजकता का माहौल बना रहे है। हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए.
मध्य प्रदेश के ब्ड मोहन यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी जो अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वह किसी भी लोकतांत्रिक देश के अंदर, खासकर दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक देश भारत के लिए ठीक नहीं है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, भारत में चुनाव आयोग की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया होती है और कांग्रेस को जिन राज्यों में चुनावी सफलता मिली है, वहां भी यही व्यवस्था लागू रही है। सरकार अभी केरल में भी जीती है, तो वे अपने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिला दें और हिमाचल से भी अपनी सरकार का इस्तीफा दिला दें. अगर 30 साल से कांग्रेस बंगाल से बाहर है और यूपी-बिहार में भी उनकी सरकारें नहीं हैं, तो आरोप-प्रत्यारोप लगाने की जगह अपनी पार्टी पर काम करें.
यानी एक तरफ इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का आंदोलन, और दूसरी तरफ कांग्रेस पर पलटवार। चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सीधे राजनीतिक नेतृत्व के आमने-सामने आने तक पहुंच गया है।



