MP: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर पर दर्दनाक हादसा, CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

ग्वालियर जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर देर रात एक धान से भरा ट्रक अनियंत्रित मेन गेट में घुस गया, जिसने दुकानदारों और श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया, इस भीषण सड़क हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 42 श्रद्धालु घायल हो गए। घटनाक्रम को दुखद बताते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना कि जांच कराने की बात कही है. साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.
ग्वालियर में शनिवार रविवार रात लगभग 1:30 बजे शीतला माता मंदिर पर उस समय चीख पुकार मच गई जब चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर के मेन गेट से टकरा गया और पलट गया। घटना होते ही, वहाँ भगदड़ मच गई, नवरात्रि के चलते मंदिर पर भारी भीड़ थी, जो ट्रक की चपेट में आ गई, घटना में 14 लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 40 घायल हैं।
इधर, इंदौर आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटनाक्रम को दुखद बताते हुए घटना कि जांच कराने की बात कही है, साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो ग्वालियर जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर देर रात एक धान से भरा ट्रक अनियंत्रित मेन गेट में घुस गया, जिसने दुकानदारों और श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया, इस भीषण सड़क हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई.



