एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: गोवर्धन पर्व पर CM मोहन यादव की सौगात, CNG गैस प्लांट के लिए 5 करोड़ का ऐलान

गोवर्धन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर जिले के महू स्थित ग्राम आशापुरा पहुंचे, जहां उन्होंने कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गौमाता के संरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही गौशाला में ब्छळ गैस प्लांट के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया और कहा कि, जरूरत पड़ी तो सरकार 25 करोड़ रुपये तक खर्च करने के लिए तैयार है।

गोवर्धन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर जिले के महू तहसील के ग्राम आशापुरा पहुंचे और यहां नवनिर्मित कामधेनु गौशाला का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से यह गौशाला बनकर तैयार हुई है। इसके निर्माण में उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने फंड से 6 करोड़ रुपये, नितिन अग्रवाल ने 2 करोड़ 50 लाख रुपये और अन्य माध्यमों से 7 करोड़ रुपये का योगदान दिया। वहीं नगर निगम ने 50 लाख, पीएम भूमि राशि से 2 करोड़ और स्मार्ट सिटी से 4 करोड़ रुपये का सहयोग दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता के संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गौमाता के साथ भगवान कृष्ण का स्वरूप गोपाल कृष्ण कहलाता है, राधा के साथ राधा कृष्ण और गोवर्धन पर्वत के साथ गिरधारी का स्वरूप बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को ग्रामीण संस्कृति और गौमाता से विशेष आनंद मिला। हमारी परंपराओं में गौसेवा और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण स्थान है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, सरकार विकास के सभी काम करेगी, लेकिन जब समाज में त्योहार मनाए जाते हैं तो क्या सरकार हाथ बांधकर देखती रहेगी? उन्होंने कहा कि सरकार भी समान रूप से बढ़-चढ़कर त्योहारों और सामाजिक आयोजनों में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग गौमाता का पालन नहीं कर सकते, उनके लिए सरकार तैयार है। गौमाता को लावारिस हालत में सड़कों पर नहीं रहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने CNG गैस प्लांट के निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

गोवर्धन पर्व पर कामधेनु गौशाला का लोकार्पण और ब्छळ प्लांट के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान३ मुख्यमंत्री ने गौसंरक्षण को लेकर सरकार का रुख साफ किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button