एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में होगा विधानसभा चुनाव, मिशन-2028 को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश कांग्रेस में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज होने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुना में ऐसा बयान दिया है, जिसने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि अगला विधानसभा चुनाव जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। खास बात यह रही कि बयान के दौरान उनके बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी मौजूद थे। आखिर क्या है दिग्विजय सिंह के बयान के मायने.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। इसी दौरान गुना में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव पार्टी प्रमुख जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा…खास बात यह है कि जब दिग्विजय सिंह यह बयान दे रहे थे, तब उनके बेटे जयवर्धन सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। ऐसे में उनके बयान को परिवार की राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में जयवर्धन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

एक तरफ जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं, तो दूसरी तरफ उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने इन दोनों नेताओं के नेतृत्व का नाम लेकर 2028 के चुनाव के लिए युवा चेहरों पर भरोसा जताने की बात कही है। कुल मिलाकर, दिग्विजय सिंह के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button