एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: जनजातीय गौरव दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव की पहल, ‘डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना’ का लोकार्पण

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी पहल करते हुए 1,353.18 करोड़ की लागत से निर्मित ‘डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना’ का लोकार्पण किया है। इस सिंचाई परियोजना से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के लिए पलायन कम करने में भी मदद मिलेगी। जनजातीय अंचलों के आर्थिक सशक्तीकरण और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

अब तक सीमित सिंचाई संसाधनों के कारण क्षेत्र के किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी की कमी के चलते रबी की फसल लेना भी चुनौतीपूर्ण था। अब आधुनिक भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से मां नर्मदा का जल सीधे किसानों के खेतों तक जाएगा। इस परियोजना से धार एवं आलीराजपुर के 126 गांवों की 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और लगभग 1.26 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के लिए पलायन कम करने में भी मदद मिलेगी।

परियोजना का लोकार्पण करने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मां नर्मदा के आशीर्वाद से 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी, अद्भुत समय आने वाला है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो जनजातीय अंचलों के आर्थिक सशक्तीकरण और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button