एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: गांधीसागर में किसानों की प्रदर्शनी का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया अवलोकन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधीसागर में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया है। यहां किसानों के कृषि नवाचार, महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और युवाओं के स्वरोजगार की झलक देखने को मिली है। सीएम ने किसानों से कहा कि, अब प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों और पर्यटन केंद्रों पर भी स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी।

गांधीसागर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ कर प्रदेश में स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने का संदेश दिया। प्रदर्शनी में जिले के किसानों के कृषि नवाचार, नई तकनीकें, खाद्यान्न, फल और मसाला उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं ने अपने स्वरोजगार से जुड़े प्रयासों की झलक भी दिखाई।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों और उद्यमियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उत्पादों की निर्माण लागत, उनकी मार्केटिंग और बाजार तक पहुंच यानी मार्केट लिंकेज की जानकारी ली। सीएम ने यह भी जाना कि स्थानीय उत्पादों को तैयार करने में कितनी लागत आती है और उन्हें बेचने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सीएम ने किसानों को भरोसा दिया की, प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों और पर्यटन केंद्रों पर भी ऐसे उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर बाजार मिल सकेगा, वहीं महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं के छोटे कारोबार को भी नए ग्राहक और नए अवसर मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button