एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: आदिवासी अंचल में भगोरिया पर्व की धूम, मांदल की थाप पर थिरके सांसद

मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों में होली से पहले भगोरिया पर्व की शुरआत हो गई है। बड़वानी जिले में आयोजित भगोरिया हाट में राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल और लाल सिंह आर्य ने भगोरिया हाट में शामिल हुए इस दौरान मांदल की थाप पर जमकर आदिवासी नृत्य भी किया।

होली के एक सप्ताह पूर्व मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों के भगोरिया उत्सव की धूम शुरू हो गई है। आदिवासी  समुदाय को पूरे साल भर भगोरिया उत्सव का इंतजार रहता है। बड़वानी के ग्राम जुनझिरा व गारा के भगोरिया हाट में राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य शामिल हुए।

इस दौरान राज्यसभा सांसद ने मांदल की थाप पर जमकर आदिवासी नृत्य किया, वही सांसद गजेंद्र पटेल,लाल सिंह आर्य ने बांसुरी बजाकर भगोरिया हाट का आनंद लिया। राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने भगोरिया पर्व की विशेषता बताते हुए प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

कुल मिलाकर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा संसद गजेंद्र सिंह पटेल और लाल सिंह आर्य के अंदाज ने भगोरिया पर्व में शामिल हर किसी व्यक्ति का दिल जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button