Raksha Bandhan 2023 पर बहनों को दे सकते हैं ये खास गिफ्ट, अशुभ माने जाते हैं ये उपहार

रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस विशेष दिन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन पंचक और भद्रा काल का निर्माण हो रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व दो दिन यानी 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को आप अपनी क्षमता अनुसार, पढ़ाई-लिखाई से सम्बंधित चीजें दे सकते हैं जैसे- डायरी, पैन, लैपटॉप, किताबें आदि। रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को शिक्षा से संबंधित चीजें देना शुभ माना जाता है ज्यादातर महिलाओं को वस्त्रों और गहनों का बहुत शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें उनकी पसंद के वस्त्र या गहने उपहार के रूप में दे सकते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को तोहफे में, म्यूजिक सिस्टम या फिर सोने चांदी के सिक्के देना भी शुभ माना जाता है। ये चीजें उपहार में देने से भाई बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।
रक्षाबंधन के दिन यदि आप अपनी बहनों को वस्त्र उपहार के रूप में दे रहे हैं तो भूलकर भी इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए। इसके अलावा चप्पल या सेंडल भी उपहार के रूप में देना शुभ नहीं माना जाता। बहन को तोहफे में नुकीली और धारदार चीजें नहीं देना चाहिए। क्योंकि ऐसा उपहार शुभ नहीं माना गया। ऐसा माना जाता है कि आईना, फोटो फ्रेम या रुमाल आदि तोहफे के रूप में देने से भाई-बहन के रिश्ते में दूरी आ सकती है।