एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: कांग्रेस में कलह, अजय चौरडिया ने दिया नोटिस का जवाब

मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक चला दिखाई नहीं दे रहा है, जहां पिछले दिनों कांग्रेस नेता अजय चौरडिया की ओर से प्रेस वार्ता कर हाई कमान को आईना दिखाया गया था, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बदलने की मांग भी की गई थी। वहीं इसके बाद कांग्रेस हाई कमान की ओर से अजय चौरडिया को नोटिस जारी किया गया था। वहीं अब नोटिस का जवाब चौरडिया ने अपने अंदाज में दिया है।

कांग्रेस नेता अजय चौरडिया ने पत्र में लिखा की, मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य होकर अपनी आत्मा, मन, मस्तिष्क एवं विचारों से पूर्ण रूप से कांग्रेसी हूं। मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का पूर्ण निष्ठा एवं आस्था से आदर, सम्मान एवं विश्वास करता हूं। कांग्रेस पार्टी एक ऐसा संगठन है, जहां सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा होती है, जिस कारण पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की जड़े भी बहुत मजबूत है और यही कांग्रेस परिवार की शक्ति है। हम सभी के नेता राहुल गांधी भी इस बात का समर्थन करते हैं।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो पिछले दिनों कांग्रेस नेता अजय चौरडिया की ओर से प्रेस वार्ता कर हाई कमान को आईना दिखाया गया था, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बदलने की मांग भी की गई थी। वहीं इसके बाद कांग्रेस हाई कमान की ओर से अजय चौरडिया को नोटिस जारी किया गया था। वहीं अब नोटिस का जवाब चौरडिया ने अपने अंदाज में दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button