एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Lok Sabha Election: MP में महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ा, सियासत का सिलसिला शुरू

मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव में 66.87 प्रतिशत औसत मतदान हुआ, इसमें 64.24 प्रतिशत महिला मतदाताओं की भागीदारी रही। यह 2019 के चुनाव की तुलना में 2.51 प्रतिशत कम है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट पर इस बार महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया।

भिंड, ग्वालियर और सागर संसदीय क्षेत्र में भी महिलाएं आगे रहीं। केवल बालाघाट लोकसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। बाकी सभी सीटों पर पुरुष मतदाता ही आगे रहे हैं औसत महिला मतदान में भी प्रदेश में पिछले चुनाव की तुलना में 4.24 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2019 में 68.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश में 2,73,87,122 महिला मतदाताएं हैं। इनमें से 64.24 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

मध्य प्रदेश का एकमात्र बालाघाट लोकसभा क्षेत्र ऐसा रहा जहां इस चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। यहां 73.45 प्रतिशत मतदान रहा था। इसमें 73.42 पुरुष और 73.48 प्रतिशत महिला मतदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button