Dhar: भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वे की तैयारियां पूरी, कब से होगा शुरू, जानिए
धार में संरक्षित इमारत भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे 22 मार्च को शुरू होगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पत्र जारी किया है। यह पत्र इंदौर कमिश्नर सहित कलेक्टनर धार व एसपी धार को जारी किया गया है। इसमें सर्वे के दौरान सुरक्षा व्य वस्थाा के लिए बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है।
इस पत्र में अधिकारियों ने सर्वे शुरू करने की बात कही है। ऐसे में तय है कि एएसआई हाईकोर्ट के आदेश पर 22 मार्च से शुरू सर्वे की कार्रवाई करेगी। इस पत्र की जानकारी मिलने से पहले ही धार कलेक्टार ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भोजशाला का दौरा किया था। गुरुवार सुबह यह दौरा अधिकारियों ने किया और सुरक्षा के बंदोबस्तु का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि, सुरक्षा की दृष्टि से भोजशाला में कड़ा बंदोबस्त किया जाएगा।
गौरतलब है कि 11 मार्च को हाईकोर्ट इंदौर द्वारा संस्था हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई के बाद भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे करने के आदेश जारी किए थे। इसमें 5 सदस्यी य दल भोजशाला का सर्वे करेगा। अलग-अलग बिंदुओं पर यह सर्वे होना है। इसके लिए एएसआई के अपर महानिदेशक ने जारी किया है। इसमें पुलिस और प्रशासन को सर्वे टीम के लिए सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है। 22 मार्च से यह सर्वे शुरू होगा.