एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: नर्मदा को शुद्ध करेगी मोहन सरकार, ‘नमन मिशन’ से सपना होगा साकार

मध्यप्रदेश की जीवनरेखा नर्मदा को लेकर मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नर्मदा को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने ‘नमन मिशन’ को मंजूरी दे दी है। मोहन कैबिनेट की बैठक में मिशन पर मुहर लगी है और इसके लिए सरकार 100 करोड़ रुपए का अनुदान देगी। यानी नर्मदा की सफाई के लिए अब सरकार का बड़ा मिशन नमन मिशन!

मोहन कैबिनेट की बैठक में नर्मदा नदी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नर्मदा को निर्मल और अविरल बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने ‘नमन मिशन’ को मंजूरी दी है। इस मिशन के लिए राज्य सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। सरकार का फोकस नर्मदा जल की स्वच्छता बढ़ाने, नदी में प्रदूषण रोकने और नर्मदा के घाटों की सफाई पर रहेगा।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि नर्मदा को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ‘नमन मिशन’ को मंजूरी दी गई है। सरकार का मकसद सिर्फ नदी की सफाई तक सीमित नहीं है…बल्कि नर्मदा में प्रदूषण को रोकने के लिए एक व्यापक और स्थायी व्यवस्था तैयार करना है।

इसके तहत नदी के जल की गुणवत्ता, प्रदूषण नियंत्रण और घाटों की स्वच्छता जैसे अहम मुद्दों पर काम किया जाएगा। नर्मदा मध्यप्रदेश के लिए सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार मानी जाती है। ऐसे में सरकार का ये मिशन कितना बड़ा बदलाव ला पाएगा, इस पर सबकी नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button