एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, CM मोहन यादव ने बाबा साहब को नमन किया

इंदौर पास महू यानि डॉ. अंबेडकर नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. महू स्थित जन्मस्थली पर विशाल समागम आयोजित हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत तमाम अतिथि शामिल हुए हैं। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने समागम को संबोधित करते हुए भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के कार्यों को याद करते हुए सभी को खास संदेश दिया है.

महू यानि डॉ. अंबेडकर नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक उषा ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा और राजेश वानखेड़े मौजूद रहे. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हमारे लिए सौभाग्य की बात है, एक ऐसे महापुरूष के जन्मस्थल पर तीर्थ के रूप में हम सभी उनकी जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, माता-बहनों की लड़ाई के लिए उन्होंने स्वंय कुर्सी को लात मार दी. वाकई डॉ. भीमराव अंबेडकर जी अद्भुत व्यक्तित्व थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सप्ताह डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सपने को साकार करते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण सभी बहनों को देने जा रहे हैं.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर पास महू यानि डॉ. अंबेडकर नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. महू स्थित जन्मस्थली पर विशाल समागम आयोजित हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत तमाम अतिथि शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button