MP: CM मोहन यादव का अफसरों को दो टूक संदेश, “प्रमोशन तो करने ही पड़ेंगे”

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अफसरों को दो टूक संदेश – प्रमोशन टालना अब नहीं चलेगा! कृषि विभाग के प्रमोशन समारोह में सीएम ने कहा – डीपीसी करना ही भूल गए थे… रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था, लेकिन प्रमोशन तो करना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि, अब सालों तक पदोन्नति का इंतजार नहीं होगा। हर साल डीपीसी होगी, इसी साल की डीपीसी भी इसी साल पूरी करनी होगी। साथ ही प्रमोशन के बाद खाली होने वाले पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया भी लगातार चलाने के निर्देश दिए।
भोपाल में कृषि विभाग के कर्मचारियों के प्रमोशन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अफसरों को सख्त संदेश सामने आया। वर्षों से लंबित पदोन्नति के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि डीपीसी करना ही लोग भूल गए थे और रिकॉर्ड तक नहीं मिल रहा था। सीएम ने कहा कि सरकार ने तय किया कि चाहे जो करना पड़े, लेकिन प्रमोशन को छोड़ा नहीं जा सकता। कर्मचारियों को उनका हक समय पर मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब पदोन्नति की प्रक्रिया सालों तक लंबित नहीं रहनी चाहिए। हर साल डीपीसी हो और चालू वर्ष की डीपीसी भी इसी साल पूरी की जाए।
मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग यानी ळ।क् की कार्यप्रणाली पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पहले अधिकारियों-कर्मचारियों को भगवान के बाद जिस विभाग से डर लगता था, वह ळ।क् था। सीएम ने तंज कसते हुए कहा भगवान जाने वहां कौन सी जलेबी बनती थी… हमने कहा जलेबी की दुकान ही बंद कराएंगे।
सरकार के मुताबिक मौजूदा कार्यकाल में करीब 85 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और अगले साल तक प्रदेश में विभिन्न विभागों में 1 लाख नए पदों पर भर्ती का लक्ष्य है। कृषि विभाग की बात करें तो मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल 3,357 शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है। इनमें एक चरण में 1,725 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक कृषि विभाग मंडल के 1,439, कृषि अभियांत्रिकी के 149, बीज प्रमाणीकरण के 36 और बीज निगम के 8 कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है।



