MP: तेंदूपत्ता संग्राहकों को CM मोहन यादव ने दी सौगात, खाते में आया बोनस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला दौरे पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वन समितियों के सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रदेश सरकार 84 वन समितियों के 40 हजार सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से लकड़ी का लाभांश दे रही है। इस राशि से उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि आएगी।
मंडला में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तेंदुपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात दी है. इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मंडला वाले हमारे दिल के इतना करीब हैं, इनके लिए जो दे दो उतना कम है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार 84 वन समितियों के 40 हजार सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से लकड़ी का लाभांश दे रही है। इस राशि से उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि आएगी।
इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अलग-अलग घोषणाओं के जरिए मंडला जिले को कई सारी सौगातें दी है. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, फग्गन सिंह कुलस्ते दो कॉलेज मांग रहे थे, मैं दो कॉलेज देने की घोषणा करता हूं.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला दौरे पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वन समितियों के सदस्य मौजूद रहे।



