एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव का किसान संवाद, बोले- आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं

मध्यप्रदेश में किसान कल्याण को लेकर सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। ग्वालियर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों के लिए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और संकेत दिया कि आने वाले समय में उनकी आय बढ़ाने के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि खेती के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी किसानों की आय का मजबूत आधार बनाया जाएगा। 

ग्वालियर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशभर से आए किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की किसान हितैषी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इस वर्ष को  किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार का उद्देश्य केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आमदनी के नए स्रोत तैयार करना भी है। इसके लिए पशुपालन, डेयरी और कृषि आधारित उद्योगों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेश सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में ठोस कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश का नंबर-वन राज्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए डेयरी सेक्टर में निवेश, आधुनिक तकनीक और नई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा की जाएगी। कुल मिलाकर ग्वालियर से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में किसान सरकार की प्राथमिकता के केंद्र में रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button