एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव की मुंबई यात्रा, निवेश को लेकर बड़ा प्लान तैयार

मध्यप्रदेश में निवेश को रफ़्तार देने के लिए मुंबई यात्रा पर गए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को लेकर बड़ी पहल की है! डॉ. मोहन यादव ने उद्योग जगत के साथ निवेश को लेकर अहम चर्चा की। आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के साथ हुई बैठक में गुना में 1,260 करोड़ के निवेश से सेमीकंडक्टर-ग्रेड सिलेन गैस प्लांट लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से विशेष गैसों के उत्पादन के लिए करीब ₹1,200 करोड़ के संभावित निवेश पर भी मंथन हुआ।

मुंबई के होटल द सेंट रेजिस में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉच्र्युनिटीज इन मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से संवाद किया। आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जैन के साथ बैठक में औद्योगिक गैस, सेमीकंडक्टर उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स ने गुना में भारत का पहला अति-उच्च शुद्धता वाला सेमीकंडक्टर-ग्रेड सिलेन गैस संयंत्र स्थापित करने के लिए 1,260 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक उत्पादन अप्रैल 2029 से शुरू किया जा सकता है।

परियोजना से 320 से अधिक स्थानीय रोजगार के अवसर और करीब ₹350 करोड़ के आयात प्रतिस्थापन की संभावना जताई गई है। वहीं सेमीकंडक्टर उद्योग में उपयोग होने वाली विशेष गैसों के उत्पादन के लिए नई तकनीक के साथ करीब 1,200 करोड़ के संभावित निवेश पर भी चर्चा हुई। इतना ही नहीं  इंटरैक्टिव  सेशन  ऑन  इन्वेस्टमेंट  व्चचवतजनदपजपमे  पद मध्य  प्रदेश को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने निवेशकों को सरकार की निवेश निति बताते हुए निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुंबई की इस बैठक में संदेश साफ रहा मध्यप्रदेश अब हाईटेक इंडस्ट्री और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। गुना में प्रस्तावित सिलेन गैस संयंत्र और विशेष गैसों के उत्पादन से जुड़े निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरते हैं, तो इससे प्रदेश में उच्च तकनीक आधारित औद्योगिक गतिविधियों और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button